सचिन की नई BMW 750i M Sport कार देखी क्या ...
Page 2 of 4 22-09-2016

इस कार का नाम है BMW 750i M Sport, जिसे कंपनी ने इसी साल लाॅन्च किया है। इस कार को आॅटो एक्सपो में सचिन ने ही शोकेस किया था। यह 7 सीरीज़ का नेक्सट जनरेशन वर्जन है जो पहले से ज्यादा बड़ी व स्पेसियस कार है। इसकी ग्रिल का फर्क भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। बोनट पर केरेक्टर लाइनें, लेज़रलाइट हैंडलैंप्स और रियर में टैल लैंप्स यहां दिखाई देंगे। स्पोर्टी फ्रंट बंपर, एयर इनटेक सेक्शन के चारों ओर क्रोम जैसे काफी सारे लुभावने बदलाव इसे एक लग्ज़री कार का दर्जा देते हैं।