Splendor ismart110 vs Livo vs Victor vs Saluto: कौन पडेगा भारी
Page 5 of 7 01-08-2016

एडवांस फीचर्स आईस्मार्ट110 में आॅटोमैटिक हैडलैंप आॅन (AOH) के अलावा i3s टेकनोलाॅजी सेगमेंट में पहली बार हैं। i3s फंक्शन से न्यूटन में स्टार्ट बाइक 10 सैकेंड के बाद आॅटोमैटिक तरीके से खुद ही बंद हो जाती है। वापस स्टार्ट करने के लिए केवल क्लच दबाना होगा। इसी टेकनोलाॅजी की बदौलत कंपनी सेगमेंट का सबसे ज्यादा माइलेज देने का दावा कर चुकी है। डिस्क ब्रेक भी यहां उपलब्ध नहीं होगा। विक्टर व सलूटो डिस्क ब्रेक के साथ है। लेकिन कंपनी कुछ समय बाद इसका डिस्क ब्रेक वर्जन ला सकती है।