देश में जल्दी लॉन्च हो सकती है होंडा की यह कार
Page 1 of 3 10-06-2016

Honda (होंडा) की एक और नई कार देश में जल्दी ही दस्तक दे सकती है। इसकी वजह है Honda BR-V को मिली शानदार सफलता, जिसे हालही में देश में उतारा गया था। लॉन्च के केवल महीनेभर के भीतर इस SUV ने 9 हजार से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है। भारत में SUV की बढती पॉपुलर्टी और मांग के चलते ही होंडा की नई HR-V भी देश में लॉन्च हो सकती है। इस SUV को इसे अगले साल तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। अगर यह लॉन्च होती है तो इसकी कीमत 16 लाख रूपए के करीब हो सकती है और यह BR-V और CR-V के बीच की जगह लेगी।
Tags : Honda India, Honda HR-V, BR-V, CR-V, SUV