Elite i20 के बाद अब Hyundai Creta हुई अपडेट
Page 1 of 4 08-04-2017
.jpg)
एलीट आई-20 के बाद अब हुंडई इंडिया ने अपनी काॅम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा को भी अपडेट किया है। जिस टोन कलर में एलीट आई-20 को उतारा गया था, उसी स्टाइल में क्रेटा का नया अवतार लाॅन्च किया गया है। ड्यूल टोन थीम क्रेटा के केवल एसएक्स प्लस वेरिएंट में ही दिया गया है। नए माॅडल को रेग्युलर माॅडल की तरह पेट्रोल व डीज़ल दोनों विकल्पों में उतारा गया है। पेट्रोल माॅडल का दाम 12.35 लाख रूपए और 13.88 लाख रूपए डीज़ल माॅडल का दाम है। दोनों कीमतें एक्सशोरूम, दिल्ली रखी गई है। सेगमेंट में मुकाबला रेनो डस्टर, निसान टेरानो, होंडा बीआर-वी और महिन्द्रा स्काॅर्पियो से है।