कैसे एक ट्रैक्टर बनाने वाले ने बना दी Lamborghini Super car, जानें पूरी कहानी
Page 3 of 6 10-11-2016

यहां से शुरू हुआ सफर फेरारी 250GT उनकी एक पसंदीदा कार थी। लेकिन फेरुचियो को उस कार का क्लच जरा परेशानी देने वाला लगा। उन्होंने इस क्लच की शिकायत, पहले फेरारी के सर्विस सेंटर पर की। लेकिन उनकी समस्या का समाधान यहां नहीं हुआ। इसके बाद शिकायत फेरारी के मालिक एंजो फेरारी से की। एंजो ने फेरुचियो का मजाक उड़ाते हुए कहा कि दिक्कत कार में नहीं, बल्कि चलाने वाले में है। यहां तक की फेरुचियो को ट्रेक्टर-बनाने वाला तक कह दिया। इस बात ने फेरुचियो को अपनी स्पोर्ट्स कार कंपनी बनाने के लिए प्रेरित किया। 1963 में संत अगाता बोलोनीज में लेम्बोर्गिनी स्पोर्ट्स कार कंपनी की स्थापना हुई।